अच्छे कार्य की शुरुआत हमें अपने घर से ही करना चाहिए-सांसद
Jul 25 2021
ग्वालियर। पौधारोपण कर वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण करना इस समय सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। क्योंकि आज पौधा तो हम लगाएंगे और उसका संरक्षण अभी हम करेंगे, लेकिन उसके लाभ हमारे आने वाली पीढिय़ों को मिलेगें। इसीलिए हम सभी को पौधारोपण जैसे अच्छे कार्य की शुरुआत अपने अपने घर से ही करनी चाहिए। घर में यदि पौधारोपण का स्थान नहीं है तो हम गमलों में भी पौधे लगा सकते हैं। उक्त आशय के विचार ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रविवार को पड़ाव स्थित पार्क होटल कॉलोनी में कॉलोनी की महिला मंडल द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधों का रोपण करते हुए व्यक्त किए।
पार्क होटल कॉलोनी महिला मंडल द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कॉलोनी परिसर में बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के उपयोगी पौधों का रोपण कॉलोनी की महिलाओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हम आज इन पौधों का रोपण कर रहे हैं और आगे निरंतर इनका संरक्षण करेंगे तथा जब यह वृक्ष का रूप ले लेंगे तब हमें लगेगा कि हमने कोई कार्य पूर्ण कर लिया है।
इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं कमल माखीजानी, विनोद शर्मा एवं कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकगण सहित पार्क होटल कॉलोनी महिला मंडल (मनस्वी) की सभी महिला सदस्य श्रीमती मानसी सोलापुरकर, डा कल्पना शर्मा, रेणू पाण्डे, संगीता अरोरा, भारती कटारे, आशा अरोरा, डा रश्मि वर्मा, रचना सोनी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









