मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सांसद,मंत्री,विधायक को ज्ञापन सौपेें

Jul 25 2021

ग्वालियर। आक्रोशित मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रांतीय आव्हान पर रविवार को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मंत्री  भारत सिंह कुशवाह, विधायक सतीश सिंह सिकरवार को लंबित 2020,2021 की दोनों वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ते को अविलंब दिए जाने की मांग को लेकर चर्चा कर ज्ञापन सौपे गए। 
जिस पर जनप्रतिनिधियों ने निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया। ज्ञापन सौपने वालों में अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, संयोजक रविन्द्र त्रिपाठी के अलावा हवलदार सिंह भदौरिया, जगमोहन गुप्ता, राकेश नायक, सुभाष शर्मा, महादेव सिंह, बलबीर सिंह परमार, धनीराम कुशवाह, अमित उपमन्यु, शिव कुमार द्विवेदी, हरिशंकर शर्मा, राजकुमार वर्मा, मि_न रावत, तेज प्रकाश शुक्ला, देवेंद्र दुबे, योगेश परमार, हरेंद्र सिंह परिहार, शिवदत्त भार्गव बलबीर सिंह किरार प्रमुख है।