गोविंद से मिलने गुरु की वंदना. किसी ने ऑनलाइन तो किसी ने साक्षात लिया गुरु का आर्शीवाद
Jul 24 2021
ग्वालियर। शनिवार को गुरुपूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरु पर्व के मौके पर शनिवार सुबह से ही शिष्य अपने गुरुओं के आश्रम व मठों में पहुंचे और गुरुओं की चरण वंदना कर सुखमय जीवन आर्शीवाद लिया।
गुरु की भक्ति करने के लिए शिष्य भोर होते ही मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए और त्रिवेणी स्वरूप गुरु का पूजन करते हुए आशीर्वाद ले रहे हैं। शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर सुबह से गिर्राजजी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए ओल्ड हाइकोर्ट स्थित गिर्राजजी मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भक्तों पर पुलिस कर्मियों द्वारा नजर रखने के साथ ही भक्तों से पुलिस कर्मी दूरी बनाकर परिक्रमा लगाने का आग्रह करते दिखे।
ऑनलाइन लिया गुरुओ से आर्शीवाद
दूसरी बार गुरु पर्व कोरोना संक्रमण के बीच मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुओं ने भी अपने शिष्यों से पहले ही आग्रह कर दिया था कि जो शिष्य शहर से बाहर है वे ऑनलाइन आर्शीवाद गुरुवंदना कर मोबाइल के वाटसअप कॉल कर ले ऐसे सैकड़ों शिष्यों ने शनिवार को गुरु का आर्शीवाद ऑनलाइन कर लिया।
इन मंदिरों में भी रही भीड़
गुरु ही ज्ञान के साथ आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त करता है। कई लोग साधुृ-संतों को गुरु बनाते हैं तो बच्चे अपने शिक्षकों को गुरु मानकर उनका पूजन करते हैं। माता-पिता भी गुरु होते हैं लेकिन कई लोग भगवान को गुरु मानकर उनकी आराधना करते हैं। शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर सांई बाबा मंदिर सहित शहर के खेड़ापति, गरगज हनुमान मंदिर, अचलेश्वर महादेव सहित सभी मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने अराधना कर भगवान से सुखसमृद्वि का आर्शीवाद के साथ जल्द कोरोना संक्रमण खत्म होने की विनती की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









