महिला से रिश्वत लेते हुए प्रधान आरक्षक रिकॉर्ड हुआ, एसपी ने किया सस्पेंड

Jul 24 2021
ग्वालियर। ग्वालियर के देहात स्थित भितरवार थाने में एक पुलिसकर्मी उसी सीसीटीवी कैमरे में फंस गया, जिससे वह रोजाना बदमाशों की निगरानी करता था। थाने के एचसीएम (प्रधान आरक्षक) का एक महिला से रुपए लेते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रधान आरक्षक कक्ष में पुलिसकर्मी एक महिला से रुपए लेकर जेब में रखते दिख रहा है। यह वीडियो थाने में लगे सीसीटीवी से ही निकाला गया। एसपी अमित सांघी ने इस मामले में प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
भितरवार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ब्रजेंद्र सिंह यादव हेड कॉस्टेबल मुंशी हैं। एक वीडियो सामने आया। इसमें पुलिसकर्मी अपने ही थाने के प्रधान आरक्षक रूम में बैठी महिला से रुपए लेते दिख रहे हैं। इस दौरान वह भूल गया कि प्रधान आरक्षक रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसमें लेनदेन रिकॉर्ड हो गया था। जो किसी ने वायरल कर दिया। यह फुटेज थाने के सीसीटीवी कैमरे से निकालकर वायरल किया गया है। यह साफ है, यह किसी पुलिस स्टाफ का ही कारनामा है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज कुछ दिन पुराना है। एसपी ने प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।
रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं
प्रधान आरक्षक ब्रजेंद्र यादव पहले भी थाने में रहते हुए विवादित रहे हैं। वह अभद्रता से बात करने के मामले में भी फंसते रहे हैं। मामले में एसडीओपी अभिनव कुमार बारंगे का कहना है, वीडियो पुराना है। इसकी जांच के बाद प्रतिवेदन बनाकर एसपी कार्यालय भेज दिया है। प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
प्रदेश में आदि सेवा पर्व 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री श्री मोदी धार जिले से प्रारंभ करेंगे सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान
आधुनिक भारत की औद्योगिक शक्ति का प्रतीक पीएम मित्र पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जैसे मां के चरणों में चारधाम, वैसे ही मातृभाषा की गोद में आनंदधाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में इंजीनियर्स रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सिंहस्थ : 2028 के विकास कार्यों के लिए सभी का मिल रहा है समर्थन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में हुई ट्रक दुर्घटना में नागरिकों की मृत्यु पर किया दुख व्यक्त
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना
प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन
अलीराजपुर जिले का नाम अब हुआ ‘आलीराजपुर’
मंत्री श्री सारंग करेंगे सेलिंग चैम्पियनशिप-2025 का शुभारंभ
20 माह की मादा उपवयस्क की मृत्यु, प्राथमिक कारण तेंदुए से संघर्ष
ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन वन्यजीव सर्वेक्षण की कार्यशाला
आरडीएसएस में पश्चिम मप्र का 79वां सब स्टेशन ऊर्जीकृत
राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए 39 हजार से अधिक बिजली संबंधी प्रकरण निराकृत : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
इंदौर के सांदीपनि मालव कन्या विद्यालय को मिला एक्सीलेंस स्कूल अवार्ड
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -