गुरु पूर्णिमा पर्व पर सांई नाथ महाराज की पालकी निकाली गई
Jul 24 2021
ग्वालियर। ऊं सांई श्रद्धा सबूरी सेवादल समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर 24 जुलाई को सांई नाथ महाराज की पालकी चल समारोह निकाला गया। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है। इसी श्रंखला में शनिवार को ऊं सांई श्रद्धा सबूरी सेवादल समिति के द्वारा चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में सांई नाथ महाराज की पालकी बैंड, सांई बाबा का श्याम सुन्दर घोड़ा, लोहभान ठेला प्रसादी वितरण आदि की झाकी थी।
सांई पालकी का सर्व प्रथम पूजा अर्चना कर जनकपुरी पार्क से सिंघी कालोनी से प्रारंभ होकर हनुमान टाकीज, लक्कड़ खाना पुल के अंदर जगताप की गोठ, पान पत्ते की गोठ से रॉक्सी पुल होते हुए माधवगंज चौराहे से माधवगंज थाने से गाडवे की गोठ, नारंगी बाई मंदिर से होते हुए साईं बाबा मंदिर माधवगंज पर पहुंचकर इसका समपान किया गया। समापन पर सांई बाबा की आरती भी समस्त भक्तों द्वारा की गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल, अमित कुकरेजा, नरेश बत्रा, हेमंत बाथम, हरीश वलेचा, गुरुदत्त जायसवाल, दिनेश जैन, सुरेश कुकरेजा, भास्कर हेमराजानी, के सी माखीजा, दुर्गेशपुरी, शिवकुमार मौर्य, राजीव डेंबला, अनिल नागवानी, अनिल ईसरानी, आशीष ईसरानी, सुनील बत्रा, रॉनी, लखी बत्रा, दिनेश रोहिरा, अर्जुन बत्रा, शरद सुर्वे, प्रकाश रामचंदानी, राजेश रामचंदानी आदि लोग मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









