अप्रैल में बढ़ा था 25 फीसदी किराया, डीजल में उछाल से ज्यादा हुआ किराया

Jul 23 2021

ग्वालियर। डीजल के लगह्यातार बढ़ते दामोंके चलते टेंपो चालकों ने भी धीरे-धीरे किराए को बढ़ा दिया है। टेंपो चालकों ने किराए केदाम दोगुने तक बढ़ा दिए हैं। टेंपो चालकों नेहजीरा से लक्ष्मीगंज का किराया 25 से 30रुपए तक कर दिया है। इसके चलते आए दिनसवारियों और टेंपो चालकों के बीच विवादबढ़ गए हैं। डीजल के दाम बढऩे से टेंपो और ऑटो के किराए पर भी भारी असर पड़ा है। टेंपो चालकों ने अब कम से कम दूरी के लिए भी दस रुपए वसूलना शुरू कर दिया है। आरटीओ द्वारा अप्रैल में ऑटो और टेंपो के किराए में वृद्धि की गई थी। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों को देखकर भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सहायकपरिवहन आयुक्त एके सिंह को ज्ञापन दियाथा। इसके बाद ट्रांसपोर्ट विभाग ने नई किरायासूची जारी की थी। 
दाम बढ़े तो खुद ही लिया फैसला
पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जब3 माह पूर्व ही ट्रांसपोर्ट विभाग ने किराया बढ़ाया था तो ऐसे में टेंपो और ऑटो चालकों ने पेट्रोल डीजल के दामों के हिसाब से अपना किराया बढ़ा दिया है। फिलहाल टेंपो चालक पहले 3 किमी के 10 रुपए और उसके बाद प्रति किलोमीटर 5 रुपए के करीब वसूल रहे हैं। टेंपो चालकों ने बताया कि पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अप्रैल से पहले ट्रांसपोर्ट विभाग ने सितंबर 2018 में किराया बढ़ाया था। लगातार बढ़ती कीमतों के बाद भी अब तक ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा किराया नहींबढ़ाया गया है।