विधायक डॉ.सिकरवार ने चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की

Jul 23 2021

ग्वालियर। जब तक सूरज चांद रहेगा आजाद तुम्हारा नाम रहेगा के नारे के साथ शुक्रवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के द्वारा बारादरी स्थित चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की। इस मोके पर मुख्य रूप से गोपीलाल भारतीय, रामेश्वर नागर, अशोक क्षत्रसाली, अनिल शर्मा, रामबाबू शर्मा, बृजेश शुक्ला, प्रतीक जैन लालू, बृजेष धानुक, राजू परिहार, विकास उपाध्याय, राहुल गुर्जर, विजय शेजवार, विशाल गॉड, शिवम राजपूत, अभिशेक शर्मा, आकाश जैन, विजय पचौरी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।