बाल गंगाधर तिलक की 165 वीं जयंती पर पुष्पहार अर्पित किए

Jul 23 2021

ग्वालियर। शुक्रवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 165 वीं जयंती के अवसर पर फूलबाग स्थित प्रतिमा स्थल पर नगर के प्रबुद्धजनों द्वारा उपस्थित होकर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर कमल माखीजानी, अभय पापरीकर, श्रीकांत कुंभराजवाले, दत्ता भालेराव, श्याम सुंदर अग्रवाल, बाकड़े, आशीष कुंभराजवाले, विकास चांदोरकर, मनीष व्यास, सोबरन पाराशर आदि ने पुष्पहार अर्पित किए।
अभय पापरीकर ने कहां की लोकमान्य तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लोकप्रिय नेता, समाज सुधारक व शिक्षाविद थे। इसलिए उन्हें जनता ने ""लोकमान्य"" नाम दिया। उन्होंने सबसे पहले ब्रिटिश राज के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग उठाई और प्रसिद्ध नारा दिया कि "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूंगा।" हम सभी ऐसे महान राष्ट्र नायक को शत शत नमन करते हैं।