निगमायुक्त ने किया लालटिपारा गौशाला का निरीक्षण

Jul 22 2021

ग्वालियर  24 जुलाई   निगमायुक्त  शिवम वर्मा ने आज गुरुवार को लालटिपारा गौशाला का निरीक्षण किया तथा गोवंश के रखरखाव सहित स्वास्थ्य व्यवस्था को देखा। निगमायुक्त  वर्मा ने निर्देश दिए कि गौवंश के उचित रखरखाव एवं स्वास्थ्य के लिए एक चिकित्सक 24 घंटे गौशाला में उपस्थित रहे। इसके लिए निगमायुक्त  वर्मा ने वरिष्ठ पशु चिकित्सक डाॅ जी आर गोयल को आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए। निगमायुक्त  वर्मा ने गौशाला के विभिन्न ब्लाॅकों का निरीक्षण किया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए