लालटिपारा पार्क की बाउंड्रीवाल के चारों ओर एवं गौशाला रोड पर लगेंगे 1000 पौधे
Jul 22 2021
ग्वालियर 22 जुलाई शहर के प्रत्येक क्षेत्र में एक ग्रीन जोन बनाने के उददेश्य से किए जा रहे पौधा रोपण अभियान के तहत निगम द्वारा लालटिपारा पार्क की बाउंड्रीवाल के चारों ओर एवं गौशाला रोड पर लगभग 1000 पौधे लगाए जाने हैं जिसके लिए मशीन द्वारा गडडे कराए गए तथा विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण किया गया नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के शहर में अलग अलग प्रत्येक क्षेत्र में ग्रीनजोन बनाया जा रहा है। जिसमें पौधारोपण के साथ ही पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत लालटिपारा पार्क की बाउंड्रीवाल के चारों ओर एवं गौशाला रोड पर लगभग 1000 पौधे लगाए जाने हैं जिसके लिए मशीन द्वारा गडडे कराए जा रहे हैं। जिनमें आगामी दिनों में पौधारोपण कराया जाएगा इसके साथ ही आज ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में तुलसी बिहार पार्क , अमरकंटक पार्क एवं होमगार्ड परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 70 पौधे लगाए गए एवं 15 वायुदूत एप डाउनलोड कराये गए। इस अवसर पर उद्यान पर्यवेक्षक राजकुमार राजावत सहित क्षेत्रीय नागरिकगण मौजूद रहे। इसके साथ ही वार्ड 23 कब्रिस्तान में गड्ढे कराकर पौधारोपण कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि श्री शिवराम जाटव सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। पौधारोपण में नीम पाकर और शीशम के 65 पौधों को रोपित किया गया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









