पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को शासन की अन्य योजनाओं का भी मिले लाभ.ग्वालियर 22 जुलाई राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रुप से संबंल प्रदान करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रदान किए जा रहे हैं। योजना की समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त श्री मुकुल गुप्ता द्वारा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की कार्यवाही करें तथा योजना से जुडे हिग्राहियों को भारत सरकार की महत्वकांक्षी 8 योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही करें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पीएम स्वनिधि योजना को लेकर अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता द्वारा योजना के तहत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त गुप्ता द्वारा राजस्व कर संग्रहकों एवं कम्प्यूटर आॅपरेटरों को निर्देश दिए गए कि पीएम स्वनिधि योजना के आॅनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित लंबित प्रकरणों को तत्काल बैंक प्रेषित किए जाकर कार्यशील पूंजी ऋण 10 हजार रुपए का वितरण कराया जाए तथा ऐसे हितग्राही जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था एवं उनके मोबाईल बंद आ रहे थे। उन हिग्राहियों से पुनः डोर टू डोर सर्वे कर या मोबाइल से सम्पर्क कर उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। वहीं ऐसे हितग्राही जिन्होंने 10 हजार रुपए का ऋण लेकर समय पर किश्त का भुगतान किया, उन्हें 20 हजार रुपए का ऋण दिलाने एवं लाभांन्वित हितग्राहियों के परिवार की सोशियों इकोनोमिक प्रोफाइलिंग कराकर भारत सरकार की महत्वकांक्षी 8 योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही करें। समीक्षा बैठक में वार्डों के राजस्व कर संग्रहक एवं कम्पयूटर आॅपरेटर, सिटी मिशन मैनजर उपस्थित रहे

Jul 22 2021