निगमायुक्त वर्मा ने किया नालों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिषा निर्देष

Jul 22 2021

ग्वालियर  22 जुलाई   निगमायुक्त  शिवम वर्मा ने नाका चंद्रवदनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में नाला सफाई एवं अमृत योजना की लाइनों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त  राजेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री  आर के शुक्ला,  जागेश श्रीवास्तव,परियोजनाअधिकारी  शिशिर श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे  निगमायुक्त  वर्मा द्वारा नाकाचंद्रवदनी क्षेत्र में रानीपुरा नाला, देवनगर नाला एवं कैंसर हास्पिटल पहाडी के पास से निकलने वाले नाले एवं नाका क्षेत्र में अन्य स्थानों का निरीक्षण किया तथा नाला सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निगमायुक्त  वर्मा ने विभिन्न स्थानों पर नालों की सफाई तत्काल कराने के निर्देश संबंधित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। इसके साथ ही रानीपुरा नाले के पास अमृत योजना के तहत डाली गई लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने पर तत्काल उसकी रिपेयरिंग कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके साथ ही देवनगर क्षेत्र में नागरिकों द्वारा की गई चर्चा के बाद अमृत येाजना के तहत नई सीवर लाइन डालने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश  अधिकारियेां को दिए