शिक्षा के साथ-साथ सेवा कार्यों को प्राथमिकता देना मुख्य ध्येय है: कुन्टे
Jul 22 2021
ग्वालियर। शिक्षा के साथ-साथ सेवा कार्यों को प्राथमिकता देना ही मध्यभारत शिक्षा समिति का ध्येय है। मध्यभारत शिक्षा समिति के अन्तर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण के लिये कार्य किया जा रहा है। युवाओं के लिए नियमित खेल गतिविधियों योग, व्यायाम के साथ-साथ समय-समय पर विशेष व्याख्यानों, सेमिनारों और शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से शिक्षा संस्कार दिया जा रहा है। यह बात मध्यभारत शिक्षा समिति के 81 वें स्थापना दिवस समारोह में आभासी कार्यक्रम में बोलते हुये शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र कुन्टे ने कही।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के पितृ पुरूष बाबा साहब गोखले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन अध्यक्ष नरेन्द्र कुन्टे एवं सचिव आनन्द करारा ने किया। समिति के समस्त शैक्षणिक संस्थानों का वार्षिक प्रतिवेदन सचिव आनन्द करारा ने प्रस्तुत किया। गत वर्ष कोविड-19 के कारण हुये लॉकडाउन से लेकर वर्तमान में चल रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम को समिति द्वारा प्राथमिकता के आधार पर रचनात्मक सहयोग दिया जा रहा है। इस हेतु माधव महाविद्यालय को कोविड-19 क्वारेन्टाईन सेन्टर बनाया गया जहाँ वर्तमान में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेन्टर भी सफलता के साथ संचालित किया जा रहा है। समिति के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ऑनलाईन क्लासों के साथ बेबिनार आदि के माध्यम से बच्चों को कोरोना काल में भी अपडेट रखा गया। इस अवसर पर समिति द्वारा संचालित पी.जी.व्ही. विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य नरेश अग्रवाल व भृत्य नत्था पाल को सेवानिवृत्ति पश्चात् समिति के अध्यक्ष व सचिव द्वारा शॉल व श्रीफल भेंटकर उनकी सेवाओं के सम्मानित किया गया। कोविड-19 के दौरान किये गये सेवा कार्य एवं वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये माधव महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार पाण्डेय व कर्मचारी उपेन्द्र कस्तूरे को उनकी सेवाओं के लिये शॉल, श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांशु शेजवलकर एवं आभार श्रीकान्त विटवेकर ने किया।
इस अवसर पर मध्यभारत शिक्षा समिति के सह-सचिव श्रीकान्त विटवेकर, कोषाध्यक्ष प्रांशु शेजवलकर, मोहन अकोलकर, डॉ. सुधीर चतुर्वेदी, डॉ. राजेन्द्र वैद्य, विवेक खेडकर, प्रवीण नेवासकर, बृजमोहन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरान्त समिति के सदस्यों द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम पी.जी.व्ही. महाविद्यालय में किया गया जो पर्यावरण के लिए अत्यन्त आवश्यक है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









