अग्रवाल परिचय सम्मेलन 25 को गोहद में
Jul 22 2021
ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा समाज के बन्धु अपने बच्चों के लिए रिशता आसानी तलाश कर सके इसके लिए हर माह युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किये जाते है, अभी तक देश भर में 78 आयोजन करने के बाद अगला कार्यक्रम 25 जुलाई रविवार को गोहद में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अग्रवाल परिचय पत्रिका का विमोचन भी किया जायेगा। अग्रवाल परिचय सम्मेलन पदाधिकारियों की ग्वालियर में आयोजित मिटिंग को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि अग्रवाल परिचय सम्मेलन के संगठन का मध्यप्रदेश में पदाधिकारियों का पूनरगठन किया जा रहा है हर जिले में संगठन की ईकाई गठित की जायेगी, श्रीमती नीलम शाह महिला अध्यक्ष ने बताया कि ग्वालियर एवं चम्बल संभाग में महिला पदाधिकारियों की नई टीम बनाने का कार्य जारी है, अभी ज्योति अग्रवाल को संभागीय अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल को ग्वालियर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुवार को मिटिंग में ज्योति अग्रवाल रश्मि अग्रवाल कविता मंगल, सुधा अग्रवाल, सुनीता बंसल, मिनाक्षी गोयल, अनिल अग्रवाल, गोपालदास जेन, आनन्द अग्रवाल, अनिल गर्ग, पदाधिकारी उपस्थित थे,
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









