क्राइम ब्रांच ने पकड़े शराब तस्कर, चार केन ओपी बरामद

Jul 22 2021

ग्वालियर। अवैध शराब बनाने के अड्डे पर दबिश देकर क्राइम ब्रांच ने गुरुवार की सुबह तिघरा थाना क्षेत्र के कुलैथ इलाके से दो शराब तस्कर दबोचे है। पकड़े गए तस्करों से चार केन ओपी बरामद हुई है। क्राइम ब्रांच ने आगे की कार्रवाई के लिए तस्कर व पकड़ी गई ओपी तिघरा थाना पुलिस को सौप दिए है। 
डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली थी कि कुलैथ इलाके में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी क्राइम पप्पू यादव व क्राइम टीम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। क्राइम ब्रांच जब मौके पर पहुंची तो वहां पर कुछ तस्कर ओपी से शराब बनाते दिखे। जो क्राइम ब्रांच को देखते ही भागने लगे। जिसमें से दो तस्करों को दबोच कर उनसे चार केन ओपी बरामद की है और हर केन में 35 लीटर ओपी है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मुलायम यादव निवासी कुलैथ और दूसरे ने अपना नाम सुरेन्द्र यादव बताया है। क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए तिघरा थाना पुलिस ाके सौपा है।