दिन भर छाए बादल 13.4 मिली मीटर बारिश, आज भी बारिश की संभावना

Jul 22 2021

ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र सिस्टम के प्रभाव से ग्वालियर में गुरुवार को  झमाझम बारिश हो गईद्य दोपहर 2-30 बजे के लगभग हुई झमाझम बारिश से शहर को 13.4मिलीमीटर बारिश और मिल गई हैद्य यह बारिश मिलाकर 1 जून से अब तक 151.9 मिली मीटर सीजनल बारिश हो गई।   
  स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार बीते दिन बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे थे लेकिन बूंदाबांदी के शिवाय शहर में 1 मिलीमीटर बारिश नहीं हुई थी जबकि गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम के प्रभाव से एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। बारिश होते ही मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। हालांकि आधे घंटे की हुई बारिश से शहर की सड़कें लबालब हो गई वहीं निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार से अंचल में बादल मेहरबान बने हुए हैं। बारिश का आंकड़ा 150 मिलीमीटर से पार हो गया है हालांकि सामान्य औसत बारिश के आंकड़े को छूने के लिए अभी भी लगभग 80 मिली मीटर बारिश की आवश्यकता  है। उधर  बीते दिनों से बादल मेहरबान होने से किसान तनाव मुक्त हो गए हैं। किसानों के द्वारा की गई खरीफ फसल की बोवनी के लिए बादल समय-समय पर बारिश कर रहे हैं।