पत्नी को तेजाब पिलाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
Jul 21 2021
24 दिन करता रहा देखभाल की नौटंकी, जांच में लापरवाही पर एएसआई सस्पेंड
कार के लिए मायके से 3 लाख न लाने पर पीटता था पति, 3 माह पहले हुई थी शादी
ग्वालियर। डबरा में 3 लाख रुपए के लिए पत्नी को तेजाब पिलाने वाले वीरेन्द्र कुमार जाटव को पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से अरेस्ट कर लिया है। मामले में लापरवाही बरतने वाले एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। पत्नी को एसिड पिलाने के बाद आरोपी 24 दिन से उसकी देखभाल का ड्रामा करता रहा। वह जानता था कि यदि पत्नी की बिना बयान दिए मौत हो गई, तो वह पुलिस से बच जाएगा, लेकिन दो दिन पहले पत्नी के बयान देने के बाद राज खुल गया। पुलिस उसे लेकर डबरा थाने आ गई है। घायल महिला के भाई ने इलाज कराने की मांग की है। साथ ही, घटना के पीछे की कहानी भी बयां की है।
यह है मामला
घाटीगांव सिमरिया निवासी शशि जाटव (22) की शादी 17 अप्रैल 2021 को डबरा के रामगढ़ निवासी वीरेन्द्र कुमार जाटव से हुई थी। मायके वालों ने 10 लाख रुपए तक खर्च किए थे। लॉकडाउन के बाद वीरेन्द्र को नई कार खरीदनी थी। इसमें उसे 3 लाख रुपए कम पड़ रहे थे। उसने पत्नी को मायके से रुपए लाने के लिए कहा। 27 जून की रात उससे फिर पैसे लाने के लिए कहा गया। इस बार मना करने पर पति ने हत्या के इरादे से शशि को जबरदस्ती एसिड पिला दिया। इसके बाद शशि तड़पने लगी।
यही नहीं, आरोपी ने ही उसे ग्वालियर में भर्ती कराया, लेकिन हालत खराब होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया था। इसके बाद मायके वालों ने डबरा थाने में दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया। दिल्ली में दो दिन पहले शशि ने एसडीएम के सामने बयान में पति द्वारा एसिड पिलाने की बात कही थी। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य स्वाति मालीवाल द्वारा सीएम शिवराज सिंह को ट्वीट करने के बाद से यह मुद्दा चर्चित बना हुआ है।
भाई बोला- शादी के बाद से ही घुट रही थी बहन
घायल शशि के भाई योगेश ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल में बहन को परेशान करना शुरू कर दिया था। वीरेन्द्र, पत्नी से ज्यादा अपनी भाभी व अन्य के साथ बैठता था। जब शादी तय हुई थी, तो हमें कुछ पता नहीं था। शादी से ठीक पहले भी उन्होंने रुपयों की मांग की थी। जिस पर हमें सिमरिया गांव में अपनी एक बीघा जमीन भी सस्ते में बेचनी पड़ी थी। हम नहीं जानते थे, यह दिन देखने को मिलेंगे।
इलाज के लिए शिवराज मामा से मदद की अपील
योगेश जाटव ने बताया कि अभी उनकी बहन का इलाज दिल्ली के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहां उस स्तर का इलाज नहीं मिल पा रहा, जो मिलना चाहिए। हमारी इतनी हैसियत नहीं है कि हम उसका इलाज बड़े निजी अस्पताल में करा सकें। इसलिए मदद की दरकार है। उसने शासन, प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं से मदद की अपील की है। साथ ही, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपील है कि अपनी भांजी को मरने से बचाएं और उसका इलाज करवाएं।
लापरवाही पर एएसआई सस्पेंड
देहात एएसपी जयराज कुबेर के मुताबिक घटना 27 जून की है। पीडि़ता के परिजन डबरा थाने पहुंचे। यहां एएसआई ब्रह्म कुमार दीक्षित ने सिर्फ दहेज प्रताडऩा से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। एफआईआर में तेजाब पिलाने से संबंधित धाराओं का जिक्र तक नहीं किया गया। जानकारी देने के बावजूद मामले के जांचकर्ता एएसआई ने 20 जुलाई तक न तो धाराएं बढ़ाईं और न ही पीडि़ता का बयान दर्ज किए। इस तरह तत्काल एक्शन नहीं लेने और जांच में लापरवाही बरतने पर एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









