कोरोना की तीसरी लहर से लोग बेखबर, बिना मास्क सड़कों पर चल रहा शहर
Jul 20 2021
ग्वालियर। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को लेकर केन्द्र से लेकर प्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य अमला रोजाना आगाह कर रहा है। लेकिन शहरवासी उतना ही गलतफहमी का शिकार हंै लापरवाही का आलम यह है कि जिस मास्क ने लोगों को कोरोना व अन्य संक्रामक बीमारियों से अब तक बचाया है उसे ही लोग अब भूल चुके हंै। इन दिनों पूरा शहर बिना मास्क के सड़कों पर ऐसे चल रहा है कि कोरोना वायरस की कोई लहर अभी तक नहीं आई थी। वहीं सड़कों पर भी पुलिस व प्रशासन की कोरोना को लेकर सख्ती कम होना भी शहर में लापरवाही बढऩे का बड़ा कारण है। कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद शहरवासी इस कदर बेपरवाह हुए कि सड़कों पर दिखने वाले अस्सी फीसदी लोग बिना मास्क के ही नजर आ रहे हैं। केवल बीस फीसदी लोग ही नियमित रुप से मास्क लगा रहे हैं जिन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते अपनों को खोया है या फिर स्वयं ही संक्रमण का शिकार हुए हैं।
हेलमेट की तरह मास्क का उपयोग
कोरोना काल से पहले जहां दो पहिया वाहन चालक पुलिस चेकिंग प्वाइंट्स देख वाहन रोक कर चालानी कार्रवाई से बचने के लिए सिर पर हेलमेट लगा लेते थे वहीं अब पुलिस व चेकिंग प्वाइंटस देख लोग भी गले में लटक रहे मास्क को चालान से बचने के लिए मुंह पर लगाते देखे जा सकते हंै। आलम यह है कि चेकिंग से बचने के लिए लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नहीं।
90 प्रतिशत घटी सेनेटाइजर की बिक्री
कोरोना से बचाव के तीन प्रमुख हथियार मास्क, हैंडसेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग बताए गए हैं। इन आसान हथियारों का उपयोग लॉकडाउन और कोरोना की दूसरी लहर के प्रभावी रहने तक ही हुआ। लेकिन कोरोना कफ्र्यू के बाद शहर को अनलॉक करने के बाद अब लोगों की जेब से हैंड सेनेटाइजर गायब हो चुका है, वहीं सेनेटाइजर की बिक्री भी नब्बे फीसदी तक घट चुकी है। मास्क भी चेहरे से गायब हो रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









