पहली बरसात में टूटी सड़को में भरा पानी उफन कर बाहर आई गंदगी-देवेन्द्र शर्मा

Jul 20 2021

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के आव्हान पर कंाग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष तरूण यादव के नेतृत्व में 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न. 36 गेड़ें वाली सड़क की टूटी सड़को पर पहली बरसात में भरे पानी और गंदगी को दूर करने के लिए आंदोलन किया गया और टूटी सड़के, गंदा पानी, गढ्ढे का नाम ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तौमर मार्ग किए जाने का बैनर लगाकर भाजपा सरकार, नगर निगम और स्मार्ट सिटी को बेनकाब किया गया। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ने आज सभी ब्लॉक कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्षो, मंडलम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो, सेक्टर कांग्रेस, कमेटी के अध्यक्षो एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ से कहा कि अपने- अपने क्षेत्र की सभी टूटी संड़के, भरा हुआ पानी, दलदल, गंदगी के ढेर का अपने मोबाईल से फोटो खंीचकर, वीडियो बनाकर सोषल मीडिया पर जारी कर भाजपा सरकार, नगर निगम और स्मार्ट सिटी को आईना दिखांए, ग्वालियर में हुई पहली बरसात मे नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी कॉपोरेषन की जुगलबंदी की पोल स्वत: ही खुल गई है बरसात से हर तरफ सड़को में पानी भर गया है और गंदगी उफन कर सड़को पर आ गई है। भाजपा सरकार, नगर निगम ओर स्मार्ट सिटी ग्वालियर महानगर में बरसात के पूर्व नाले, नालियां, खुले गटर, टूटी सड़को के निर्माण में नाकाम साबित हुई है जिसका खमियाना जनता को भुगतना पड़ रहा है। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, कंाग्रेस आई.टी. सेल के अध्यक्ष तरूण यादव ने भाजपा सरकार, नगर निगम और स्मार्ट सिटी की जुगलबंदी पर कहा कि शहर की सड़कें खोद कर निर्माण कार्य में विलंब किया गया, बरसात से पूर्व नाले और नालियों की सफाई नही की गई जिसका परिणाम यह हुआ कि पहली बरसात से गलीयों और सड़को पर पानी भर गया और गंदगी का उफान सड़को पर आ गया है, जिससे सड़को पर कीचड़ का बोलबाला हो गया है, दोनो संस्थान निगम और स्मार्ट सिटी सड़क बनावाने में, गढ्ढे भरवाने में, नालो की सफाई कराने मे अपने-अपने दायित्व निभाने में असफल हुई है समय रहते इन्होंने अपने अमले का इस्तमाल ठीक ढंग से नही किया जिसका परिणाम यह हुआ कि पहली बरसात में गंदगी उफनकर सड़को पर आ गई। 
कांग्रेस ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी को चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात काल में अगर सड़को की तोड़ाफोड़ी करें तो उन सड़कों का तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करें, फोटो खिचांकर अपना प्रचार न करें, जनता बुनयादी सुविधांओ के लिये तरस रही है। 
इस अवसर पर कांग्रेस के तरूण यादव, मुईन खान, गोरव शर्मा, मदन शर्मा, मुन्नालाल, जसवंत वर्मा, उस्मानी, धर्मेन्द्र वर्मा, अरमान खान, धर्मेष देपुरिया, आफताब उस्मानी, राषिद खान, केके चैहान, कमलजीत चहल, सलमान खान, मुकेष चैरसिया, मन्नू तिवारी सहित अनेक क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।