वैक्सीन को लेकर हंगामा, बुलाई पुलिस

Jul 19 2021

ग्वालियर। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने का मैसेज लोगों के मोबाइल पर क्या पहुंचा, मैसेज मिलते ही सैकड़ों लोग वैक्सीन के लिए बिना स्लॉट बुक कराए ही शहर में बनाए गए टीकाकरण सेंटरों पर जा पहुंचे। स्लॉट बिना वैक्सीन लगाने की मना करते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मुरार जिला अस्पताल में हालत इतने बिगड़ गए कि लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को बुलाना पड़ा। हंगामें के कारण टीकाकरण का काम एक घंटे तक बंद करना पड़ा। वहीं मुरार सहित कई सेंटरों पर भी लोगों ने हंगामा किया।
सोमवार को शहर के बीस वैैसीन सेंटरों पर साढ़े बारह हजार उन लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है जिन लोगों ने शुक्रवार-शनिवार को ही दूसरा डोज लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुक करा लिया था। 
स्लॉट बुक कराने वालो के साथ सभी सेंटरों पर वे लोग भी वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने जा पहुंचे जिनके मोबाइल पर बीते दिनों दूसरा टीका लगवाने का मैसेज पहुंच चुका था।
ऐसे में मुरार जिला चिकित्सालय पर सुबह से पांच सैकड़ा से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच गए। जब इन लोगों को वैक्सीन सेंटर से स्टॉफ ने लौटाना शुरू किया वैसे ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख लोगों को नियंत्रित करने के लिए मुरार थाना से पुलिस बल को बुलाना पड़ गया।