फिर एटीएम तोडऩे का प्रयास, पुलिस पहुंची तो भागे लुटेरे
Jul 19 2021
ग्वालियर। एटीएम तोड़ रहे बदमाशों ने जैसे ही पुलिस का सायरन सुना तो दौड़ लगाकर भाग गए। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के टीपी नगर पार्किंग नंबर एक स्थित एसबीआई एटीएम बूथ की है। युवकों को भागते देखकर पुलिस को शंका हुई और अंदर पहुंची तो पता चला कि युवक एटीएम तोडऩे का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने संदेहियों की तलाश में सर्चिंग की, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। घटना का पता चलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे और घटना टलने से राहत की सांस ली।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के टीपी नगर स्थित पार्किंग नंबर एक में एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है। बीती रात करीब ढाई बजे बहोड़ापुर थाने में पदस्थ एएसआई रामौत्तार सिंह तोमर पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे। वह जब एटीएम के पास पहुंचे तो उन्हें देखकर दो युवक बूथ से निकले और एक्टिवा स्टार्ट कर भाग निकले। शंका हुई तो वह पुलिस जवानों के साथ अंदर पहुंचे तो पता चला कि भागने वाले युवक लुटेरे थे और एटीएम को तोडऩे का प्रयास कर रहे थे। मामले का पता चलते ही कंट्रोलरूम को सूचना देने के साथ ही भागे हुए युवकों की तलाश में सर्चिंग कराना शुरू कर दिया।
ढाई से चार बजे तक हुई चेकिंग
मौके पर पहुंचे डीएसपी विक्रम सिंह कनपुरिया ने लुटेरों की तलाश में तुरंत ही शहर भर में चेकिंग लगाकर एक्टिवा सवारों की पड़ताल के निर्देश दिए। जिसके बाद रात में एक्टिवा से निकले चालकों को रोक कर पड़ताल की गई और जो भी एक्टिवा सवार मिला, उसे पहली फुर्सत में ही थाने पहुंचाकर उनकी पूरी जानकारी जुटाई।
तीसरी घटना है एटीएम लूट की
इस माह में यह एटीएम लूट की तीसरी घटना है। इससे पहले बदमाशों ने गोला का मंदिर थाना क्षेत्र व विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में वारदात का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की सतर्कता से तीनों वारदातें टल गईं।
कैमरों पर लगाया कपड़ा
बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर कपड़ा लगा दिया था, जिससे उनके फुटेज ना आए। पुलिस ने अब बदमाशों के एटीएम में प्रवेश करने के फुटेज की मांग बैंक अफसरों से की है, जिससे सीसीटीवी पर कपड़ा लगाने से पहले के फुटेज मिल सकें।
अमर सिेह सिकरवार टीआई बहोड़ा का कहना है कि पुरपुलिस की सतर्कता के चलते वारदात टल गई और एटीएम लूटने से बच गया। इलाके के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हंै, जिससे बदमाशों के फुटेज के आधार पर पकड़ा जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









