जमकर बरसे बदरा, शहर पानी-पानी हुआ
Jul 19 2021
ग्वालियर। बीतते आषाढ़ के साथ शहर में सूखे के हालात से लोग चिंतित दिखाई देने लगे थे, लेकिन दो दिन से आसमान पर अटके बदरा अंतत: जमकर बरसे, फिर तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जो बाहर थे वह तो इस पहली जोरदार बरसात में भीगने का लुत्फ लेते दिखे ही साथ ही अन्य लोग विशेषकर युवा और बच्चे मस्त फुहारों का लुत्फ लेने घर से बाहर आ गए। भले ही इस जोरदार बरसात ने गर्मी और उमस से राहत दी हो, लेकिन शहर के कई इलाकों में पानी भर जाने के कारण लोगों की आफत भी बढ़ गई। मौसम के जानकारों का कहना है कि जो सिस्टम बीते तीन दिन से दिल्ली के समीप अटका हुआ था, वह अब शहर के समीप आ गया है और 21 जुलाई तक अपना लगातार असर दिखाएगा।
आज की इस झमाझम बरसात ने लोगों के भीतर पनप रही सूखे की आशंका को खत्म कर फिर भरपूर बरसात की उम्मीद जगा दी। विशेषकर किसान इस बरसात को लेकर बेहद खुश हैं, वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामसिंह कुशवाह का कहना है कि यह अच्छे संकेत हैं, लेकिन इस तरह की लागातार बरसात की जरूरत है, यदि इसमें निरंतरता नहीं रहती है तो फिर फसलों को नुकसान होगा।
मौसम विशेषज्ञ सीके उपाध्याय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम 21 जुलाई के बाद सक्रिय होगा, यानि सब कुछ ठीक रहा तो फिर महज 24 घंटे बाद शहर में झमाझम मानसूनी बरसात की झड़ी लग जाएगी। फिलहाल जो फौरी राहत है वह भी लोगों को सुकून दे रही है।
जलभराव से लोग हुए परेशान
तेज बरसात के साथ ही शहर में दलभराव के हालात ने लोगों को परेशान करके रख दिया। कई जगह विशेषकर छप्परवाला पुल, जिंसीनाला नंबर एक व दो, ऊंटपुल के नीचे, शिदे की छावनी, बहोड़ापुर, नदी गेट सहित अनेक व्यस्त मार्गों पर हर बार की तरह पानी की निकासी न होने के कारण पानी भर गया, जिसमें वाहन फंसते रहे। यहां घुटनों के ऊपर तक पानी भर गया। लोगों को वाहन पानी भर जाने के कारण बंद भी हुए ऐसे में उन्हे इन्हे धक्का देकर ले जाना पड़ा।
उधर निचले इलाके भी इस पहली बरसात ते साथ ही पूरी तरह पानी में डूब गए, ढोलीबुआ का पुल, तारागंज, आपागंज, जीवाजीगंज, डलियावाला मोहल्ला, वाबन पायगा, माधवगंज, बापू दंडी की गोठ आदि में लोगों के घरों में पानी भर गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









