सैनिक कल्याण के लिए लक्ष्य से अधिक धनराशि एकत्रित करने पर प्रदेश के राज्यपाल ने ग्वालियर कलेक्टर को भेजा प्रशस्ति पत्र
Jul 19 2021
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में लगातार चौथी बार सैनिक कल्याण के लिए धनराशि एकत्रित करने में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की गई है। इसके लिए कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को प्रदेश के राज्यपाल की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
ग्वालियर जिले में वर्ष 2017 में 9 लाख 57 हजार रूपए के विरूद्ध 11 लाख 50 हजार 637 रूपए, वर्ष 2018 में 9 लाख 57 हजार के विरूद्ध 15 लाख 6 हजार 940, वर्ष 2019 में 9 लाख 57 हजार के विरूद्ध 11 लाख 64 हजार 126 रूपए एकत्रित किए गए। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में 9 लाख 57 हजार के विरूद्ध अब तक लगभग 5 लाख रूपए की राशि एकत्र की गई है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेश के राज्यपाल की ओर से ग्वालियर कलेक्टर को प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र सोमवार को उनके कक्ष में भेंट किया। यह प्रशस्ति पत्र वर्ष 2018-19 में लक्ष्य से अधिक 15 लाख 6 हजार 940 रूपए एकत्रित करने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर झण्डा दिवस से वर्ष भर 6 दिसम्बर तक सैनिकों के कल्याण के लिए झण्डा प्रदान कर सहयोग राशि प्राप्त करने का अभियान चलाया जाता है। अभियान के तहत ग्वालियर जिले में लगातार चौथे वर्ष लक्ष्य से अधिक धनराशि एकत्रित की है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि इस वर्ष भी कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह के निर्देशन में सहयोग राशि एकत्र करने का अभियान पूरी शिद्दत के साथ चलाया जा रहा है। जिले में इस वर्ष भी लक्ष्य से अधिक धनराशि एकत्रित करने का लक्ष्य रखकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एकत्रित की गई यह राशि भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए व्यय की जाती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









