लूट की कार को बेचने की फिराक में घूम रहे थे बदमाश कबाड़ी बनकर पहुंची पुलिस, दो लूट के आरोपियों को दबोचा
Jul 19 2021
ग्वालियर। लूटी गई कार के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। यह लुटेरे कार को बेचने की फिराक में थे। यह जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने अपना होलिया बदला और कबाड़ी बनकर लूटी गई कार का सौदा करने पहुंची गई।
क्राइम ब्रांच पुलिस के बिछाए गए जाल में दोनों आरोपी फंस गए। पुलिस ने दोनों लुटेरों को दबोच लिया है। हालांकि इस मामले में लूटेरों का तीसरा साथ नहीं मिला जिसकी तलाश पुलिस जोर शोर से कर रही है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बदमाशों से लूटी गई कार बरामद कर ली है। अब पुलिस, लुटेरों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाने में जुट गई है।
एसपी अमित सांघी के मुताबिक डबरा निवासी बंटी शर्मा पुत्र नरेन्द्र शर्मा से तीन बदमाशों ने ग्वालियर जाने के लिए अर्टिका कार पंद्रह सौ रुपए में की थी। जब वह समुदन के पास पहुंचे तो बदमाशों ने बंटी के सिर पर कट्टे का बट मारा और कार लूट ले गए थे। वारदारत के बाद से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दो युवक एक कार को बेचने के लिए कबाडियों के यहां पर चक्कर काट रहे है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम कबाड़ी बनकर कार का सौंदा करने पहुंचे और कार सहित दो लुटेरों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने पूछताछ में अपने नाम बृजेश रामपुरे व मलखान रामपुरे निवासी कैमाई थाना बागचीनी मुरैना बताए है। जबकि तीसरे साथी का नाम ओमी बताया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश में टीमे रवाना की है।
खुलस सकती बढ़ी वारदातें
पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए लुटेरों से जिले के साथ ही अन्य जिलों की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। क्राइम ब्रांच व डबरा थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









