जिझौतिया ब्राम्हण समाज की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न आर डी रिछारिया बने अध्यक्ष

Jul 19 2021

ग्वालियर। जिझौतिया ब्राम्हण समाज की बैठक का आयोजन किया गया। रामजानकी मंदिर, सेवा नगर मे आयोजित इस बैठक में जिझौतिया ब्राम्हण समाज की नवीन कार्यकारिणी के पदाअधिकारियो का निर्वाचन संपन्न हुआ। बैठक का शुभारम्भ भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया इसके बाद संस्था के अगामी कार्यकारिणी हेतु संस्था द्वारा दो चुनाव अधिकारीओ की नियुक्ति कर नियमानुसार निर्वाचन की कार्यवाही को किया गया। निवार्चन की प्रक्रिया के तहत समाज के वरिष्ठ सदस्यो द्वारा पदाअधिकारियो के नाम के प्रस्ताव रखे गये जिस पर सभी सदस्यो की सर्वसम्मति से जिझौतिया ब्राम्हण समाज की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिये आर डी रिछारिया को चुना गया तो वही उपाध्यक्ष हेतु राजीव पस्तोर, महामंत्री हेतु आनंद मिश्रा, संयुक्त सचिव हेतु अनुप तिवारी व कोषाध्यक्ष हेतु फुलचंद वाजवेयी को चुन कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। 
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत संरक्षक मंडल के सदस्यो के रुप में केडी सोनकिया, पी अरजरिया, चंद्रभान चतुर्वेदी, एसपी बाजपेयी, पंडित चतुर्भुज तिवारी, दयाराम विदुआ को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी के रुप में नवीन नायक एवं संचालन व्यवस्था के लिये अनुप तिवारी व राजीव पस्तोर को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौपी गई। बैठक में बडी संख्या में समाज के सदस्यगण सहीत महिलाये एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे।
वही बैठक में कोरोना महामारी के चलते समाज के उन लोगो को याद और नमन किया गया जिनका कोरोना महामारी में निधन हो गया था। समाज के सभी लोगो नें उनकी याद में दो मिनिट का मौन रख कर उन्हे अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। बैठक के अंत में नवीन कार्यकारिणी के सदस्यो को समाज के सदस्यो नें बधाई दी व पदाअधिकारियो द्वारा समाज के हित के लिये कार्य करने का संकल्प लिया गया।