मदाखलत अमले ने हटाए बिना अनुमति लगे पोस्टर, बैनर व कटआउट
Jul 18 2021
ग्वालियर - नगर निगम के अमले द्वारा शहर सौंदर्यीकरण के लिए नियमित अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। आज रविवार को मदाखलत अमले द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से रोटरी, खम्बों पर लगे बैनर, पोस्टर एवं कटआउट हटाने की कार्यवाही की गई मदाखलत अधिकारी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र श्री सतेन्द्र ंिसह भदौरिया ने बताया कि निगम के अमले द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में ग्वालियर शहर देश का साफ, स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मदाखलत अमले द्वारा आज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से रोटरियों, खम्बों व दीवारों पर बिना अनुमति लगे पोस्टर, बैनर व कटआउट हटाने की कार्यवाही की गई मदाखलत अधिकारी पूर्व विधानसभा क्षेत्र श्री शैलेन्द्र ंिसह चौहान द्वारा 6 नंबर चौराहे पर वाहन धुलाई सेंटर पर कार्यवाही कर खोदे गए गड्डे बंद कराए गए और मशीन जप्त की गई। इसके साथ ही मुरार , थाटीपुर एवं विभिन्न क्षेत्रों व विभिन्न प्रमुख मार्गों से रोटरियों, खम्बों व दीवारों पर बिना अनुमति लगे पोस्टर, बैनर व कटआउट हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक एवं मदाखलत अमला उपस्थित रहा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









