स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का शहरवासियों को मिल रहा है लाभ, वर्तमान प्रगति संतोषजनक..गतिशील परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में करें पूर्ण . कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
Jul 18 2021
ग्वालियर 18 जुलाई ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा चल रही परियोजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। जो परियोजनाएँ अभी प्रगतिशील हैं उन्हें भी जल्द पूर्ण करें जिससे शहरवासियों के जीवन में सुगमता आ सके। यह बात ग्वालियर ज़िलाधीश व ग्वालियर स्मार्ट सिटी के चेयरमैन श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ग्वालियर स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक में कही। इस बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और कार्यों को समय-सीमा में कैसे पूर्ण किया जा सकता है, इसकी रणनीति भी बनाई गईआज रविवार को ग्वालियर स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक मोतीमहल स्थित ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा, ग्वालियर स्मार्ट सिटी सी॰ई॰ओ॰ श्रीमती जयति सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह द्वारा क्रियान्वित परियोजनाओं की प्रगति का प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा जो हेरिटेज मोड्यूल के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है सिंह ने हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित आइसेक अवार्ड में प्रोजेक्ट अवार्ड जीतने पर स्मार्ट सिटी टीम को बधाई दी। कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि जो परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं उनका उपयोग जनता द्वारा किया जाए इसके लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि टाउन हॉल में कला व संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए तथा प्रति कार्यक्रम शुल्क का निर्धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाए। कलेक्टर सिंह ने कटोरा ताल पर निर्माणाधीन म्यूज़िकल फ़ाउंटेन को जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 15 अगस्त की सांध्य पर कटोराताल पर कार्यक्रम आयोजित करने का होना चाहिये। मोतीमहल स्थित आर॰ए॰सी॰डी॰सी॰ का संचालन हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा विभाग द्वारा किए जाने पर सैधान्तिक सहमति प्रदान की। साथ ही विभाग से भवन के रख रखाव हेतु एक न्यूनतम शुल्क लिया जाए । कलेक्टर श्री सिंह ने कहाँ की वह जल्द ही महाराज बाड़ा स्थित केंद्रीय पुस्तकालय को देखने जाएंगे। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कलेक्टर को पुस्तकालय के इतिहास व वहां मौजूद महत्वपूर्ण पुस्तकों के बारे में जानकारी दी। ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती सिंह ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को डिजिटल लाइब्रेरी में किये गए निर्माण कार्य, अत्याधुनिक आईटी कार्य तथा पाठकों व छात्रों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में जयविलास पैलेस से मांडरे की माता तक स्मार्ट रोड़ बनाने का कार्य तेज गति से प्रगतिरत है शीघ्र ही प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही गोरखी स्कूल का पुनर्निर्माण परियोजना का कार्य भी प्रगतिरत है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित एक म्यूजियम भी स्थापित किया जायेगा। स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित किए जाने वाले आईएसबीटी बस स्टेण्ड, एलईडी स्ट्रीट लाईट, डिजिटल लाइब्रेरी इत्यादि महत्वपूर्ण परियोजना के बारे में भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गईकलेक्टर सिंह ने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पर्यावरण का ध्यान रखा जाये जिस पर स्मार्ट सिटी सीईओ ने जानकारी दी कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। स्मार्ट रोड के निर्माण में जो पेड़ निर्माण के लिये हटाए जाने हैं उन्हें काटा नहीं जाएगा अपितु उन्हें ट्रांसप्लांट किया जाएगा जिसकी निविदाएं जल्द ही जारी की जा रही है। बैठक में स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर श्री सिंह ने संतुष्टि ज़ाहिर की तथा शेष परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









