ककेटो से तिघरा में पानी लिफ्ट करने का प्रपोजल शीघ्र तैयार करें : निगमायुक्त

Jul 18 2021

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा ने आज रविवार को जल संसाधन विभाग ,पीएचई विभाग एवं अमृत योजना के अधिकारियों के साथ चर्चा कर शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिएनिगमायुक्त  वर्मा ने ककेटो से तिघरा में पानी लिफ्ट करने को लेकर जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों से तत्काल प्रस्ताव पूर्ण प्रपोजल के साथ तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अमृत योजना के जो भी कार्य शेष रह गए हैं उन्हें समय सीमा में पूर्ण करने तथा नियमित उनकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएबैठक में निगम आयुक्त  वर्मा ने अमृत योजना के तहत डाली जा रही पानी की लाइन एवं सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों पर तुरंत रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही अमृत योजना के तहत चली गई पानी की लाइनों से इंटरकनेक्शन का जो कार्य शेष रह गया है उसे तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे आम जनों को अमृत की लाइनों से पानी की आपूर्ति हो सकेबैठक में अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णायक  वर्मा ने आवश्यक कार्य तत्काल पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएबैठक में अपर आयुक्त  राजेश श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री  आर एल एस मौर्य, जल संसाधन विभाग से कार्यपालन यंत्री एवं एसडीओ  धाकड़, पीएचई से सहायक  यंत्री  ए पी एस भदौरिया सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे