पेड़ ऑक्सीजन का स्रोत हैं इन्हें बचाएं महामहिम , पर्यावरण प्रेमियों ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान

Jul 18 2021

ग्वालियर। ठाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत काटे जाने वाले पेड़ों को बचाने के लिए रविवार सुबह पर्यावरण प्रेमियों ने ठाटीपुर में पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया। यह पोस्टकार्ड मध्यप्रदेश के राÓयपाल को भेजे जाएंगे और पेड़ बचाने के लिए उनसे अपील की जाएगी।
ठाटीपुर में पेड़ बचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी लंबे समय से अभियान चला रहे हैं। रविवार सुबह 9 बजे शहर के पर्यावरण प्रेमी लाइन नंबर 9 में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने पोस्टकार्ड लिखना शुरू किए। पर्यावरण प्रेमी शहर के लोगों से घर-घर जाकर पेड़ बचाने के लिए पोस्टकार्ड लिखवाएंगे। पर्यावरण प्रेमियों ने बताया कि वे पेड़ों को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी इंद्रदेव सिंह, रोहित उपाध्याय, नूतन श्रीवास्तव, सुनील पटेरिया, अभय तोमर, अभिनय, अतिशय कुमार आदि उपस्थित थे। 
पहले चरण में टूटेंगे 68 मकान
ठाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत पहले चरण में बी और सी ब्लॉक के मकानों को तोड़ा जाएगा। पहले चरण में यहां पर 68 मकानों को जमींदोज किया जाएगा। मकानों को तोडऩे के लिए हाउसिंग बोर्ड निजी कंपनी को ठेका देगी। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन एसके सुमन ने बताया कि योजना के तहत कम पेड़ों को ही क्षति पहुंचेगी।