अवैध शराब का गोदाम पकड़ा, एक लाख की शराब बरामद

Jul 18 2021

ग्वालियर। अवैध शराब के गोदाम को जनकगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोल पहाडिय़ा स्थित अयोध्या कॉलोनी की है। पुलिस को मौके पर 26 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती करीब एक लाख चार हजार रुपए की बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से दो सप्लायर भी पकड़े है जो यहां से शहर में शराब की सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
जनकगंज थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अयोध्या कॉलोनी में शराब तस्करों ने अवैध शराब गोदाम बनाया हुआ है और यहां से शराब की सप्लाई की जाती है। सूचना पर एसआई देशराज सिंह, केके शर्मा, पीएन वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचाया और पुलिस ने दबिश देकर मौके से दो युवकों को 26 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम शैलेन्द्र पुत्र गजेन्द्र रावत, वीरेन्द्र पुत्र पूरनचंद सोनी बताए है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर शराब जब्त कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह सिर्फ शराब सप्लाई का काम करते है, जबकि शराब कहां से आती है इसकी जानकारी महेन्द्र रावत को है और वह सिर्फ सप्लाई का काम करते है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।