45 साल के कुंवारे व्यक्ति को दो बच्चों की मां से हुआ इश्क , पटरी पर मिले सिर कटे शव
Jul 17 2021
ग्वालियर। एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। दोनों की सिर कटी लाश रेलवे लाइन पर पड़ी मिली है। जब पुलिस ने शवों के टुकड़े समेटकर पहचान की, तो यह मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। असल में, 45 साल का प्रेमी कुंवारा और 35 साल की प्रेमिका विवाहिता थी। युवक उसे शर्ट में बटन लगाने का काम देता था। शर्ट में बटन लगाते-लगाते दोनों के बीच इश्क हो गया। इधर, लोगों को उनका मिलना पसंद नहीं था। इस कारण दोनों ने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली। दोनों दतिया के रहने वाले हैं। यहां भी बहोड़ापुर के किशनबाग में पास-पास रह रहे थे।
शहर के मऊ रेलवे ब्रिज के नीचे पुलिस को एक महिला और पुरुष के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। शव को निगरानी में लेकर महाराजपुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता लगा कि दोनों शव बहोड़ापुर के किशनबाग निवासी मिथिलेश कुशवाह (32) और पड़ोस में रहने वाले सोनू नामदेव (45) के हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है, दोनों ने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी की है। फिलहाल मृतक युवक के परिजन नहीं आए हैं। मृतका के परिजन ने ही दोनों की शिनाख्त की है।
एक गांव से एक मोहल्ले तक की कहानी
मिथिलेश और सोनू नामदेव के बारे में पता लगा है, दोनों दतिया के पास-पास के गांव के रहने वाले हैं। मिथिलेश की कुछ साल पहले ग्वालियर निवासी अशाराम से शादी हो गई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि सोनू नामदेव ने शादी ही नहीं की थी। कुछ साल पहले सोनू बहोड़ापुर के किशनबाग में मिथिलेश के घर के पास ही रहने आ गया था, तभी उनका इश्क हुआ और प्यार परवान चढ़ा।
शर्ट में बटन लगाते-लगाते हुआ प्यार
वैसे तो दोनों की गांव से ही दोस्ती थी। ग्वालियर में सोनू शर्ट सिलने का काम करता था। शर्ट में काज और बटन का काम वह मिथिलेश को देता था। इसी तरह, शर्ट में बटन लगाते-लगाते दोनों के बीच ये दोस्ती प्यार में बदल गई। मिथिलेश का पति पानीपुरी का ठेला लगाता है। उसका कहना है, उसे कुछ नहीं पता। जब वह घर से निकल जाता था, तो उसके बाद क्या होता था, उसे जानकारी नहीं है।
15 दिन से सोनू और दो दिन से मिथिलेश थी लापता
जांच में पता चला है, सोनू नामदेव 15 दिन से कमरे का ताला लगाकर कहीं चला गया था। दो दिन पहले मिथिलेश भी कपड़े सिलाई का पेमेंट लेने की कहकर बाड़े गई थी। जब वह वापस नहीं आई, तो उसके लापता होने की जानकारी देने के लिए वह बहोड़ापुर थाने गए थे। जिस पर पुलिस ने सूचना दर्ज करने के साथ ही उनकी सूचना वायरलेस सेट पर दी थी। साथ ही, तलाशने को कहा था।
महाराजपुरा टीआई पीएस यादव का कहना है कि एक महिला और युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









