फोटोग्राफर से लूट करने वाले तीन बदमाशों को डबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,लूटा गया माल किया बरामद
Jul 17 2021
ग्वालियर। बर्थ डे पार्टी में फोटोग्राफी के बहाने बुलाकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को डबरा थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने लूटा गया कैमरा भी बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है।
एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को दबोचा है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मयंक शाक्य उर्फ मोनू उर्फ मनोज, नरोत्तम पाण्डेय तथा उपेन्द्र बताए है। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर दो दिन पहले पिछोर तिराहे पर हुई मिर्ची झोंककर व कट्टा अड़ाकर हुई लूट का खुलासा किया है और आरोपियों से लूटा गया दो लाख रुपए का कैमरा बरामद किया है।
यह था मामला
नया गांव निवासी रामबरन कुशवाह पुत्र बृजमोहन कुशवाह स्टूडियो संचालक है और भितरवार में उनका कांहा स्टूडियो के नाम से दुकान है। दो दिन पहले उसकी दुकान पर अभिषेक रावत नामक युवक ने बर्थ डे पार्टी की बुकिंग कर उसे पिछोर तिराहे पर बुलाया और आखों में मिर्ची झोंककर उससे दो लाखा रुपए कीमत का कैमरा लूट ले गए थे।
यह सुनाई कहानी
आरोपी मयंक ने पुलिस को बताया कि मयंक वीडिय़ो मिक्सिंग का काम करता था। काफी समय से काम छूट गया था और वह परेशान था। उसे कैमरे की जरूरत थी, जिससे वह अपना काम शुरू कर सके। कुछ समय पूर्व उसने रामबरन का कैमरा देखा था जो काफी अच्छी क्वॉलिटी का था और योजना बनाकर बुकिंग की और दोस्तों को विवाद की कहकर बुलवाया था कि एक युवक ने उसकी बेइज्जती की है। इसलिए उसके दोस्त मदद करने आ गए थे और इसके लिए उसने उन्हें पार्टी भी दी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









