5 शहरों के लिए फ्लाइट का सिंधिया ने किया वर्चुअल शुभारंभ पहले दिन पुणे के लिए 50 यात्री गए, 68 आए
Jul 16 2021
ग्वालियर। शुक्रवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पांच शहरों के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया है। यह शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री ने दिल्ली से बैठकर वर्चुअल माध्यम से किया है। इस शुभारंभ कार्यक्रम में वचुर्अल माध्यम से केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह,सीएम शिवराज सिंह भी जुड़े हैं। पर इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सालूजा ने सिंधिया पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सिंधिया को झूठा श्रेय लेने वाला बताया है। कहा कि यह फ्लाइट पहले ही चल रही थीं। सिर्फ कोरोना की वजह से स्थगित हुई थी।
स्थानीय स्तर पर ग्वालियर एयरपोर्ट पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नई फ्लाइट का शुभारंभ प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह व सांसद विवेक शेजवलकर ने किया है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे फ्लाइट ने 50 यात्रियों को लेकर पुणे के लिए उड़ान भरी। नई फ्लाइट में सफर करने के लिए जाने वाले यात्रियों को प्रभारी मंत्री सिलावट ने अपने हाथ से फूल दिए।
ग्वालियर एयरपोर्ट से शुक्रवार दोपहर 1 बजे पुणे के लिए स्पाईजेट की फ्लाइट ने उड़ान भरी है। इसमें 50 यात्री रवाना हुए हैं। इस फ्लाइट का केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल शुभारंभ किया है। जबकि इसी फ्लाइट के ठीक 30 मिनट पहले 12.30 बजे पुणे से उड़ान भरकर ग्वालियर के लिए फ्लाइट आई है। इसमें 68 यात्री पुणे से ग्वालियर आए हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जामंत्री पद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने ग्वालियर से पुणे जाने वाले यात्रियों को फूल देकर स्वागत किया। ग्वालियर-पुणे हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मिलेगी।
छात्रों और नौकरी पेशा लोगों को होगा लाभ
ग्वालियर और उसके आसपास के शहरों के काफी छात्र पुणे में पढ़ाई और जॉब कर रहे हैं। जब यह ट्रेन से सफर करते हैं तो डेढ़ दिन का लंबा और थकान भरा सफर करना पड़ता है, लेकिन स्पाईजेट ने अब यह फ्लाइट शुरू की है तो इसमें ऐसे लोगों राहत मिलेगी। कम समय में वह आ जा सकेंगे। लंबे समय से छात्र पुणे के लिए विमान सेवा की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी यह मांग पूरी हुई है। उनको नई उड़ान मिली है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद व जबलपुर के लिए हवाई सेवा से छात्राओं को व्यापारियों को काफी फायदा होगा।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा झूठा श्रेय लेने की आदत हो गई है
शुक्रवार को पांच शहरों के लिए हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम से पहले ही राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सालूजा ने ट्वीट कर और अपना वीडियो अपलोड कर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कुछ तस्वीर भी जारी की है जो 29 मार्च की है जब यह ग्वालियर-पुणे फ्लाइट शुरू हुई थी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव हारने वाले केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया अब झूठा श्रेय ले रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









