ऊंचाई से लगता था डर, फिर भी पानी की टंकी पर चढ़ी विवाहिता और लगा दी मौत की छलांग, एक दिन से थी लापता
Jul 16 2021
ग्वालियर। 40 फीट ऊंची पानी की टंकी से एक 28 साल की विवाहिता ने मौत की छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरते ही महिला की मौत हो गई। घटना गुरूवार रात की थी तो महिला की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन शुक्रवार सुबह महिला की पहचान हुई है। मृतक दहेज प्रताडऩा की शिकार थी। एक दिन पहले गुरुवार दोपहर 12 बजे वह घर से निकली थी।
रात को कंपू सेकंड बटालियन के पानी की टंकी पर पहुंची कूद गई। मुरार थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज थी। महिला के बारे में पता लगा है कि उसे ऊंचाई से डर लगता था, लेकिन वह इस कदर परेशान थी कि उसने उसी ऊंचाई पर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। पहचान होने के बाद पुलिस ने खुदकुशी के मामले की जांच शुरू कर दी है।
कंपू स्थित सेकंड बटालियन पेट्रोल पंप के पास पानी की टंकी है। कुछ समय पहले ही यह टंकी बनी है। इसकी ऊंचाई करीब 40 फीट के लगभग है। गुरुवार रात एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ी और ऊंचाई पर पहुंचकर उसने नीचे की ओर छलांग लगा दी। नीचे मिट्टी और पत्थर पड़े हुए थे। गिरते ही महिला की मौत हो गई। महिला के जमीन पर गिरते ही तेज धमाके जैसी आवाज आई। इस पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कंपू थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची। मौके पर महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। शव को डेड हाउस में रखवा दिया था। शुक्रवार सुबह टंकी से कूदने वाली महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक मुरार के त्यागीनगर निवासी 28 वर्षीय मनीषा पत्नी अरविंद गुर्जर निकली हैं।
दो साल से झेल रही थी दहेज प्रताडऩा
मनीषा के बारे में पता लगा है कि उसका मायका थाटीपुर में है। दो साल पहले उसकी शादी त्यागी नगर निवासी अरिवंद से हुई थी। अरविंद अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। शादी के बाद से ही मनीषा के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। वह अपने मायके वालों को सच्चाई नहीं बता पा रही थी और ससुराल वाले जीने न हीं दे रहे थे।
गुरुवार दोपहर घर से निकली थी
मृतका मनीषा गुरुवार दोपहर 12 बजे अपने ससुराल से बिना बताए निकली थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं था। ससुराल वालों ने उसकी तलाश की। जब पता लगा कि वह मायके भी नहीं पहुंची है तो मुरार थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। अभी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तभी गुरुवार रात उसने टंकी से कूदकर जान दे दी। कंपू थाना प्रभारी एसएस सिकरवार ने बताया कि महिला ने पानी की टंकी से कूदकर जान दी। शिनाख्त हो गई है। पड़ताल को आगे बढ़ाया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









