एमआईटीएस के पूर्व छात्र पहुंचे सीएमएचओ कार्यालय पूर्व छात्रों ने दान में दी दवाए
Jul 15 2021
ग्वालियर। एमआईटीएस के 1990 बैच के छात्रों की ओर से कोरोना से बचाव एवं कोरोना पीडि़तों की सहायतार्थ अपने दिवंगत साथी आशुतोष चिंचोलकर की याद में एकत्र सहयोग राशि से सवा लाख रुपए से अधिक की दवाएं, इंजेक्शन्स, नीड्ल्स, सर्जिकल एवं एन-95 मास्क, सेनेटाइजर्स के साथ अन्य उपकरण (नेबुलाइज़र्स, ऑक्सीमीटर्स, ग्लूकोमीटर्स, वेपोरायजर्स,थर्मामीटर, थर्मल गन) आदि मेडीकल सामग्री सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा को भेंट की गई।
सीएमएचओ ने कहा कि तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि इससे बचने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें। इसमें समाज का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने दी गई सामग्री की उपयोगिता एवं गुणवत्ता की प्रशंसा की और ये कहा कि माधव इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ से प्राप्त इस सामग्री से निश्चित रूप से कई जीवन बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पूर्व में 1990 के छात्रों द्वारा दी गई एक लाख रुपए से अधिक की मेडिकल सामग्री का भी जिक्र करते हुए इंजीनियर छात्रों को धन्यवाद दिया।
1990 बैच की तरफ से आदेश गुप्ता ने कहा हमारे बैच के साथी आशुतोष चिंचोलकर ने कोरोना से बचाव आदि हेतु एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी थी जिसके बाद 1990 बैच ने कोरोना से बचाव एवं लक्षणों के इलाज हेतु अनेक तरह के सहायता कार्य आरंभ किये थे। आशुतोष चिंचोलकर जहां एक तरफ ऐसे बेहतरीन इंजीनियर थे। जिन्होंने मालनपुर स्थित अपनी फैक्ट्री से अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाकर विश्व के अनेक देशों में निर्यात कर ग्वालियर का नाम रोशन किया।
इस मौके पर जिला कुष्ठ अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर डॉ. बिंदु सिंघल, जूनियर एकाउंट ऑफिसर जितेन्द्र मिथोलिया एवं इंजीनियर कॉलेज के संजीव अडोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। धनराशि दान करने वालों में मुख्य रूप से शशि सांघी, प्रवीण शुक्ला, अनुराग भटनागर, नीरज शिवहरे, तृप्ता ठाकुर आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









