तीसरी लहर का खौफ नहीं, न मास्क न दूरी, पुलिस ने चलाए डंडे

Jul 15 2021

ग्वालियर। कोराना वायरस संक्रमण की दर जिले में नगण्य हो गई है। लेकिन तीसरी लहर का ातरा बरकरार है।
गुरूवार को सुबह महाराज बाड़ा पर लोगों की बेतहाशा भीड़ को देखकर पुलिस ने डंडे चलाए और लोगों को भगाना शुरू कर दिया। यह लोग खरीदारी कर रहे थे। न तो यहां सोशल दूरी का पालन हो रहा था और न ही लोग मास्क पहने थे। बता दें कि 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। अभी पूरा एक माह है। इसको लेकर भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। महाराज बाड़ा समेत अन्य स्थानों पर लोग समूह बनाकर खड़े दिखाई दिए। 
सवारी वाहनों में सटकर बिना मास्क बैठ रहे लोग
सुबह से ही सड़कों पर टेम्पो और अन्य सवारी वाहन चलते दिखाई दिए। वाहन संचालकों ने सवारियों को एक-दूसरे से सटाकर बैठाया और लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया। वहीं कइ स्थानों पर टेम्पों संचालकों ने ज्यादा किराया लिया तो विवाद भी देखने को मिला।