दगा दे रहे बादल, गर्मी निकाल रही दम

Jul 15 2021

 ग्वालियर। जुलाई का आधा माह सूखा निकल जाने के बाद गुरूवार  सुबह बादलों के डेरे ने बारिश की उमीद व्यक्त की थी, लेकिन सूर्य देवता ने ऐसी अकड़ दिखाई कि सिर्फ कुछ देर हवा चलाने के बाद बादलों ने अपना रंग बदल दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। राहत की बात यह है कि कल जिले में खंड वर्षा के आसार बन रहे हैं। इधर गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।