कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन कर प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन

Jul 15 2021

ग्वालियर। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अजाक्स कार्यालय थाटीपुर चौराहे पर भारी संख्या में पहुंच कर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को ज्ञापन सौपा। जिसमें प्रमुख मांगें जुलाई2020 एवं जुलाई 2021 की लंबित दोनों वेतन वृद्धि एवं महंगाई भत्ता एरियर के अलावा 15 सूत्रीय प्रमुख मांगों के साथ ही थाटीपुर आवास तोड़े जाने से पहले कर्मचारियों के स्थायी आवास की व्यवस्था किये जाने समेत इत्यादि शामिल है। ज्ञापन में विशेष रूप से मोर्चा के संयोजक रविन्द्र त्रिपाठी, अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, बलबीर सिंह परमार, महादेव जाटव, केके शर्मा, संजय जैन, राजेन्द्र कौरव, गोविंद सिंह कुशवाह, मोहन सिंह राजावत, नन्द किशोर गोस्वामी, ओपीए अजमेरिया, हरिमोहन शर्मा, निरंजन गुर्जर इत्यादि समेत सेकड़ों कर्मचारी गण उपस्थित रहे। यह जानकारी रणवीर सिंह सिकरवार ने दी।