महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Jul 15 2021

ग्वालियर। डीजल और पेट्रोल तथा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर गुरूवार को महिला कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष रुचि ठाकुर गुप्ता के नेतृत्व में रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने महंगाई को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की। गुरूवार को महिला कांग्रेस ने पिंटो पार्क स्थित दर्शन सिंह के पेट्रोल पंप पर डीजल,पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया और रैली निकाली। 
इस मौके पर महिला कांग्रेस नेत्रियों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार को जमकर कोसा औश्र कहा कि इस समय जब पूरा देश कोरोना से प्रभावित है और लोग बेरोजगार होकर घरों पर बैठे हैं ऐसे में सरकार को लोगों की आर्थिक मदद करना चाहिए लेकिन सरकार द्वारा आर्थिक मदद करने की बजाय उल्टा लोगों को महंगाई का दंश दिया जा रहा है जिससे आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है।
आज डीजल और पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढऩे से लोगों का सारा का सारा बजट बिगड़ गया और इस महंगाई का असर अन्य वस्तुओं पर पड़ रहा है जिसके कारण अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेत्रियों ने तहसीलदार मोहनीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, सेवादल के हरेन्द्र सिंह गुर्जर, निधि शर्मा, अंजना चौहान, मिथलेश यादव, शशि मंडेलिया, वर्षा कुशवाह, आशा गौड़, गायत्री शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेत्रियों ने भाग लिया।