लोकायुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक को पंाच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
Jul 15 2021
ग्वालियर। लोकायुत की टीम ने एक सफाई कर्मचारी की शिकायत पर गुरूवार अलसुबह डफरिन सराय स्थित नगर निगम के जोन कार्यालय में छापा मारकर स्वच्छता निरीक्षक अशोक धवल को पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। जब उसे रंगे हाथों पकड़ा तो उसने रौब दिखाना शुरू कर दिया। लेकिन उसे मालूम हुआ कि लोकायुत की टीम है तो उसके होश उड़ गए।
लोकायुत से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में सालों से पदस्थ सफाई कर्मचारी लक्ष्मण का वर्ष 2018 का दो माह का वेतन रूका हुआ था। वह कई दिनों से विभाग में चकर काटकर परेशान हो चुका था। कुछ दिन पहले फरियादी स्वच्छता निरीक्षक अशोक धवल के पास पहुंचा और वेतन निकालने के लिए कहा। आरोपी धवल ने उसे कहा कि ऐसे ही हजारों रुपए की सैलरी मिल जाएगी क्या ? सफाई कर्मचारी से वह बोला कि दस हजार रुपये में काम हो जाएगा। रिश्वत पांच हजार रुपये में फिक्स हुआ। फरियादी ने इसकी पूरी सूचना लिखित में लोकायुत कार्यालय जाकर दी। आज का समय तय हुआ। पैसे देने के लिए लक्ष्मण ने अशोक धवल को सुबह पांच बजे पड़ाव डफरन सराय स्थित जोन कार्यालय पर बुलाया।
लोकायुक्त की टीम ने पांच हजार रुपये पर अपना चिन्ह लगाकर वह पैसे लक्ष्मण को दिए। सुबह छह बजे जैसे ही लक्ष्मण ने पांच हजार की रकम स्वच्छता निरीक्षक के हाथ में थमाई, टीम ने धवल को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जाता है कि जैसे ही टीम ने उसे पकड़ा तो उसने आवाज देकर अन्य कर्मचारियों को बुलाने का प्रयास किया। पर उसकी एक नहीं चली। टीम उसे गिरतार कर मोतीमहल स्थित लोकायुक्त कार्यालय लेकर आ गई है, जहां उसके बयान लिए गए। गौरतलब है कि इसी कार्यालय में कुछ दिन पहले एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी आरोपी कई लोगों से रिश्वत ले चुका है। टीम में डीएसपी प्रद्युन पाराशर, निरीक्षक आराधना डेविस, राघवेंद्र तोमर, बृजमोहन नरवरिया शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









