प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सिंधिया छत्री पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की
Jul 14 2021
ग्वालियर। ग्वालियर के प्रभारी मंत्री बनने के बाद जल संसाधन, मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट दो दिवसीय दौरे पर पहली बार बुधवार को ग्वालियर आए हैं। सुबह 9 बजे उन्हें आना था, लेकिन वह 3 घंटे देरी से पहुंचे। अपने दौरे की शुरूआत उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया और माधवराव सिंधिया की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर की। मंत्री श्री सिलावट ने शहर में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
साथ ही वह बोले हैं कि ग्वालियर सिंधिया जी का शहर है। यह विकास और प्रगति का मॉडल है। अब इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी मुझ पर है। कोविड में आज जो जीरो का आंकड़ा आया है। वो इस शहर के आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के समन्वय और प्रयास का सार्थक नतीजा है। बस अब हमें कोविड अनुकूल व्यवहार पर जोर देना है। प्रदेश के मुखिया ने इस कोविड काल में 18-18 घंटे जाग कर काम किया है। जल्द तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा करूंगा।
प्रभारी मंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार ग्वालियर जिले के प्रवास पर आए श्री सिलावट ने ग्वालियर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगणों के निवास पर पहुँचकर उनसे सौजन्य भेंट भी की और जिले के विकास के लिये सुझाव सुने। साथ ही सभी से जिले के सुनियोजित विकास में सहयोग देने का आग्रह किया। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता व भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के निवास पर पहुँचकर सौजन्य भेंट की। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय के निवास पर पहुँचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की।
प्रभारी मंत्री के भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामबरन सिंह व मुन्नालाल गोयल, कमल माखीजानी व कौशल शर्मा तथा मोहन सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उनके साथ थे।
वरिष्ठ अधिकारियों से मिले प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के ग्वालियर आगमन पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनसे भेंट की। प्रभारी मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी व नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
पानी के संकट पर बोले, बात कर रहा हूं
जब प्रभारी मंत्री सिलावट से पूछा गया कि ग्वालियर में मानसून आने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। तिघरा जलाशय सूख रहा है। चार साल बाद ऐसी स्थिति बनी है कि पंप कर अन्य डैम से पानी लाने की नौबत आ गई है। इस पर प्रभारी मंत्री का कहना है कि गुरूवार को इसी पर विभाग के साथ बैठक कर रहा हूं। तब एक-एक बिंदू पर चर्चा होगी और संकट से कैसे निपटा जाए बात होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









