तीन चोरों से चोरी की 11 बाइक मिली
Jul 14 2021
ग्वालियर। चेकिंग कर रही पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को रोका तो युवक पुलिसकर्मियों पर हेकड़ी दिखाने लगे। काफी देर से बहस कर रहे युवकों को देखकर चेकिंग कर रहे थाना प्रभारी ने पूछताछ करते हुए बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह बड़े-बड़े लोगों का नाम बताने लगे और थाना प्रभारी से भी उलझने लगे। युवकों के तेवर देखकर उन्हें थाने पहुंचा दिया। थाने पहुंचते ही युवकों की हेकड़ी उतर गई और माफी मांगने लगे। जब पुलिस ने बाइक नंबर से पड़ताल की तो पता चला कि बाइक चोरी की है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उनसे चोरी के कुल 11 वाहन बरामद हुए है।
पनिहार थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ नया गांव तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे और पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और पूछताछ की तो वह पुलिस पर अपना बड़े-बड़े लोगों से संबंध बताते हुए हेकड़ी दिखाने लगे, जब पुलिसकर्मियों ने उनसे बाइक के दस्तावेज मांगे तो युवकों ने पुलिस जवान को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली।
काफी देर से उनकी बहस सुन रहे प्रभारी उनके पास पहुंचे तो युवक उन पर भी आंखें तरेरने लगे। जिस पर युवकों को थाने भेज दिया गया। थाने पहुंचते ही युवकों की हेकड़ी निकल गई और पुलिसकर्मियों से माफी मांगने लगे। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम आरिफ उर्फ छोटू पुत्र ढिल्लो खान, जानू खान पुत्र पप्पू खान और वकील खान निवासी पनिहार बताए। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि युवकों के पास से मिली बाइक चोरी की हंै।
कंहेर झील के पास जंगल में मिली दस बाइकें
एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि पुलिस ने बाइक चोर होने का पता चलते ही पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कुछ चोरी की बाइक उन्होंने कंहेर झील के पास जंगल में छिपाई हुई हैं। इसका पता चलते ही पुलिस उन्हें लेकर जंगल में पहुंची तो जंगल में दस चोरी की बाइकें खड़ी मिली। जिन्हें पुलिस ने अपनी निगरानी में लेकर थाने पहुंचा दिया है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह बाइक को बेचने जा रहे थे, लेकिन चेकिंग में फंस गए। चेकिंग में वह कई बार पुलिस के हाथ लगे हैं और हर बार वह ऐसे ही पुलिस पर चढ़ बैठते थे और बचकर निकल जाते थे, इसलिए आज भी चेकिंग में वह पुलिस से उलझ रहे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









