महंगाई व डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने साइकिल रैली निकालकर जताया विरोध
Jul 14 2021
ग्वालियर। लगातार बढ़ रही महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में ताबड़-तोड़ बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार को यूथ कांग्रेस ने सात नंबर चौराहा मुरार से बारादरी चौराहे तक साइकिल रैली निकालकर महंगाई पर रोक लगाने की मांग करने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हेवरण सिंह कंसाना ने कहा कि दोनों की सरकारें हरस्तर पर फेल रहीं हैं। न तो वह महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रहीं। आम आदमी का इन हालात में जीना दूभर हो गया है।
महिलाएं घर खर्च को लेकर परेशान हैं, गैस के भी दाम बढ़ रहे हैं, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खत्म कर दिए गए हैं, जिससे वह परेशान हैं। उन्होने कहा कि अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, बल्कि लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
साइकिल रैली में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, मुरार ब्लॉक अध्यक्ष विनोदी जैन, बेताल सिंह गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, अभीजीत सिंह तोमर, अनुज सिंह तोमर, विकास उपाध्याय शुभम करैया सहित दर्जनों कांग्रेसी शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









