अटल मेमोरीयल स्कूल के निर्माण कार्य को अक्टूबर तक करें पूर्ण: जयति सिंह

Jul 14 2021

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत किये जा निर्माण कार्यो को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। यह बात ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें शहर के महाराज बाडा क्षेत्र स्थित गोरखी परिसर में प्रगतिरत मल्टीलेवल पार्किंग और अटल मेमोरियल स्कूल के कार्यों के निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण एजेंसियों को दिये। निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण कार्यो के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में 15.62 किलोमीटर की स्मार्ट रोड परियोजना क्रियांवित की जा रही है, इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक स्मार्ट रोड के साथ साथ महाराज बाड़ा क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग सहित कई कार्य किये जाने प्रस्तावित है।
स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें महाराज बाड़ा पहुंचकर गोरखी परिसर में बनाई जाने वाली मल्टीलेवल पार्किंग का निरिक्षण किया। श्रीमती सिंह नें मल्टीलेवल पार्किंग के कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे में संबंधित अधिकारियो से विस्तृत जानकारी ली। श्रीमती सिंह नें संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि शहर विकास को लेकर यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण है इसलिये ग्वालियर शहर के लिये इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्य को गुणवाा के साथ समयसारणी बनाकर पूर्ण किया जाये। उन्होंने निर्माण स्थल पर सभी जरूरी सुरक्षा उपाय के साथ साथ कोविड गाइड लाइन के नियमो का भी पूर्ण रुप से पालन करवाने के लिये संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी से संबंधित अधिकारीयो नें परियोजना से संबंधित ले-आउट डिजायन इत्यादी की विस्तृत जानकारी को श्रीमती सिंह से साझा किया।
श्रीमती सिंह द्वारा गोरखी परिसर में बन रहे अटल मेमोरीयल स्कूल के कार्यो का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे में संबंधित अधिकारियो से विस्तृत जानकारी ली गई। श्रीमती सिंह ने सबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूल के निर्माण कार्य को अक्टूबर माह की समय अवधि में पूर्ण कर लिया जाये साथ ही इसके निर्माण में यहां पढऩे वाले छात्रों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाये। कक्षाओं व प्रयोगशालाओं आदि को आधुनिक परिवेश के अनुरूप बनाया जाये। साथ ही इस ऐतिहासिक भवन के मूल अंशों को सहेज कर रखा जाये। श्रीमती सिंह नें बताया कि गोरखी स्कूल ग्वालियर के इतिहास में एक अलग पहचान रखता है। इस स्कूल में अटल जी के जीवन से सबन्धित एक संग्रहालय भी ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा इसी परिसर में विकसित किया जा रहा है जहां आगन्तुक उनकी साहित्यिक रचनाएँ, जीवन शैली आदि की झलक अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों के माध्यम से देख सकेंगे।