एसडीएम ने लोहिया बाजार में व्यापारियों को दी समझाइश

Jul 14 2021

ग्वालियर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए प्रशासन की और से एसडीएम युसुफ कुरेशी ने लोहिया बाजार में एक मीटिंग कर व्यापारियों को समझाया कि हमे व्यापार करते हुए भी सुरक्षित रहना जरूरी है। कुरेशी ने लोहिया बाजार में घूमकर प्रबंधों का जायजा लिया और कैमरे की प्रणाली देखी। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश दिये सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि मास्क सभी के लिये जरुरी है, वेक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा हो यह भी जरुरी है।
व्यापार व्यवहार मे 6 फीट की दूरी रखने के प्रयास करें। यातायात सुगम रखे अतिक्रमण न करें अन्यथा चालन हो सकता हैं। दुकान सील भी हो सकती है।
बाजार के कैमरे स्मार्ट सिटी के ऑफिस पुलिस कन्ट्रोल से जोड़े जाने के लिए भी कहा। व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं रखी कहा कि अनियंत्रित भीड़ के लिए प्रशासन कोई करवाई करता है तो उसका समर्थन रहेगा। समय पर दिए जाने वाले निर्देशो का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कठल, सचिव निर्मल जैन उपाध्यक्ष संजय जैन, कोशाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, गोविंद मंगल, राजू कक्का, राकेश अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे ।