वैक्सीन के लिए लगीं लंबी-लंबी कतार
Jul 14 2021
ग्वालियर। बुधवार को वैक्सीन लगवाने के लिए शहर के सेंटरों पर सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगना प्रारंा हो गई और लोगों को वैक्सीन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वैसीन को लेकर धीरे-धीरे लोग जागरुक हो रहे हैं और इसका जीता जागता प्रमाण बुधवार को सेंटरों पर उस समय देखने को मिला जब सुबह से ही सेंटरों पर भारी भीड़ देखने को मिली।
सनद रहे कि पिछले कई दिनों से वैक्सीन सेंटरों पर वैक्सीन ना होने के कारण लोगों को निराशा हाथ लग रही थी। इसी कारण बुधवार सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। भीड़ को देखते हुए सेंटरों पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे। वैक्सीन के प्रति लोगों का उत्साह देखकर ऐसा लग रहा है कि लोग वैक्सीन को लेकर जागरुक हो गए और अब आमजन सारे कामकाज छोड़ वैक्सीन सेंटर पर पहुंच रहे हैं। हालांकि लोगों की भीड़- भाड़ को देखते हुए वैसीन सेंटरों पर कुछ ही घंटों में वैसीन खत्म होने का सिलसिला जारी है और पिछले चार दिनों से वैक्सीन ना होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में वैक्सीन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आज वैक्सीन आने के कारण लोगों ने जल्दी से बारी आ जाए इसके लिए सुबह से ही लंबी लाइनें लगाना शुरू कर दिया और सुबह दस बजे तक सेंटरों पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई जिसे नियंत्रित करने के लिए स्टॉफ को काफी मशकत करनी पड़ी।
सेंटर में घुसा चोर, पुलिस ने खदेड़ा
बुधवार को जयारोग्य अस्पताल स्थित कोरोना वैक्सीन सेंटर पर भीड़-भाड़ देख एक चोर ने मौका पाते ही भीड़ के बीच पहुंचकर लाइन में लगे लोगों की जेबों पर हाथ साफ करने का प्रयास किया तभी लोगों की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस ने भीड़ में घुसकर चोर को भीड़ से बाहर लाकर मारपीट कर खदेड़ दिया। ज्ञात रहे कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में चोर सक्रिय रहते हैं और मौका पाते ही अपने हाथ की सफाई दिखा देते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









