दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत पात्र युवाओं को निषुल्क रोजगार प्रशिक्षण दिलाएगा निगम ग्वालियर 13 जुलाई - दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शहर के पात्र बेरोजगार युवक-युवतियों को योजना के कौशल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट घटक योजना अन्र्तगत विभिन्न रोजगारपरक विधाओं में निशुल्क रोजगार प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए पात्र युवा 20 जुलाई 2021 तक निगम मुख्यलाय के कक्ष क्रमांक 7 में आवेदन कर सकते हैं नगर परियोजना अधिकारी, डे-एन.यू.एल.एम. सुश्री साक्षी बाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर में संचालित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिषन (डेएनयूएलएम) योजना के कौशल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट घटक अन्र्तगत शहरी क्षेत्र में निवासरत बी.पी.एएल. कार्ड धारक या संबल कार्ड धारक परिवार के 18 वर्ष से 35 वर्ष के युवक-युवतियां को निःशुल्क रोजगार प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत अभ्यार्थी को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा। इस हेतु इच्छुक अभ्यार्थी नगर निगम ग्वालियर सिटी सेंटर ग्वालियर के कक्ष क्रं. 07 में समस्त दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु सिटी मिशन मैनेजर से मो. 7389386333 पर सम्पर्क कर सकते है। उक्त आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज बी.पी.एल. राशनकार्ड, संबल कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साईज 02 फोटो आवेदन पत्र के साथ लगाना अनिवार्य है

Jul 13 2021