अवर्षा की स्थिति में शहर में न हो पेयजल की समस्या: निगमायुक्त.निगमायुक्त ने किया ककैटो एवं पेहसारी डैम का निरीक्षण

Jul 13 2021


ग्वालियर  13 जुलाई - अवर्षा की स्थिति में ग्वालियर शहर में पेयजल की आपूर्ति के लिए नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा ने आज मंगलवार को जल संसाधन विभाग एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ ककैटो एवं पेहसारी डैम का निरीक्षण किया तथा पेयजल की उपलब्धता को लेकर चर्चा कीनिरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री वर्मा ने ककैटो व पेहसारी डैम में कितना पानी उपलब्ध है तथा कितना पानी शहर को मिल पायेगा। इसको लेकर जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। इसके साथ ही पानी की लिफ्टिंग के लिए आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिसमें ककैटो व पेहसारी डैम पर लगाए जाने वाले पम्पों की जानकारी ली एवं सभी पम्पों का संधारण कर उन्हें प्रारंभ करने की स्थिति के लिए तैयार करने के निर्देश दिएइसके साथ ही ककैटो व पेहसारी डैम से तिघरा तक पानी लिफ्टिंग के लिए बनाई गई केनाल का भी निरीक्षण किया तथा केनाल की सफाई, लीकेज आदि को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त  वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवर्षा की स्थिति में शहर के नागरिकों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम पहले से ही पूर्ण कर लिए जाएंनिरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री पीएचई  आर एलएस मौर्य एवं जल संसाधन विभाग के एसडीओ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे