शुद्व वायु के लिए लगाने होगें अधिक से अधिक पौधे..केन्द्रीय जेल परिसर में किया पौधारोपण

Jul 13 2021


ग्वालियर  13 जुलाई  पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने एवं शुद्व वायु के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और पेड बनने तक उनका संरक्षण करना होगा तभी हम अपनी आने वाली पीढी को शुद्व वायु का उपहार दे पाएंगे। उक्ताशय के विचार केन्द्रीय जेल परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर उपजेल अधीक्षक श्री सीएल प्रजापति ने व्यक्त किए उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों को देने के उददेश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा विभिन्न संस्थानों व परिसरों में अधिक से अधिकपौधारोपण कराया जा रहा है तथा संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को पौधों की देखभाल नियमित पानी देने की जिम्मदारी दी जा रही है। इसी क्रम में पार्क विभाग द्वारा आज मंगलवार को केन्द्रीय जेल परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें 200 गडडे कर विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें अशोक, नींबू, गुलमोहर, आंवला, कटहल, अर्जुन एवं शीषम के पौधे रोपे गए एवं उनके संरक्षण की जिम्मेदारी जेल प्रशासन ने ली। पौधारोपण के दौरान डिप्टी जेलर  विपिन दंडौतिया, डिप्टी जेलर  प्रवीण त्रिपाठी, उद्यान पर्यवेक्षक ग्वालियर विधानसभा  राजकुमार सिंह राजावत,  अंकित परिहार सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे