नियमों का उल्लंघन करने पर 35 वाहनों के चालन काटे
Jul 13 2021
ग्वालियर। ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुगम बनाने हेतु ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा आईटीएमएस परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। आईटीएमएस प्रणाली से जुड़ी जानकारी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस, एनसीसी, एनएसएस व समाजसेवी समूहों का प्रशिक्षण भी ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विधिवत किया जा रहा है। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब चालानी कार्यवाही भी प्रारभ कर दी गई है।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी व यातायात पुलिस द्वारा स्पीड वायलेशन, रेड लाइट पर सिग्नल पार करने तथा हेलमेट ना पहनने पर चालानी कार्यवाही शुरू की गई है। श्रीमती सिंह ने कहा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी व यातायात पुलिस द्वारा शहर में ऐसे स्थलों को चिन्हित किया गया था जहाँ तेज गति के कारण दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बनी रहती है। इन जगहों पर स्पीड डिटेशन प्रणाली स्थापित की गई है जिस से निर्धारित गति सीमा से तेज चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी।
इनके अलावा रेड लाइट पर सिग्नल पार करना तथा बिना हेल्मेट दो पहिया वहाँ चलाने वालों के भी चालान काटे जा रहे हैं । मंगलवार शाम 5 बजे तक कुल 35 चालान काटे गये जिसके अंतर्गत ओवर स्पीडिंग के 7 चालान बनाये गए वहीं रेड लाइट को लेकर 22 व नो हेलमेट पर 6 लोगों पर चलानी कार्यवाही की गई। मार्गो पर वाहनों की स्पीड कितनी रखनी है इसको लेकर संबंधित एजेन्सी द्वारा स्पीड लिमिट को दर्शाने वाले बोर्ड लगाये गए हैं जिससे उस मार्ग की निर्धारित गति सीमा पता लगता है।
श्रीमती सिंह ने बताया कि आमजन को यातायात के प्रति जागरुक करने के लिये प्रशिक्षण शिविर आदि का भी नियमित आयोजन किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









